विज्ञापन दें / सहयोग करें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा के कई कार्यक्रम, जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

रायपुर में कटोरा तालाब और मरीन ड्राइव में लाखों दिये जलाए जाएंगे। इन तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग के टीचरों की ड्यूटी लगाई गई है।

राजधानी रायपुर में शाम 7 बजे से कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट में कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

इधर जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं।

आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

इसी दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई।

इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी और धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button