विज्ञापन दें / सहयोग करें

Manoj Kumar Last Rites: घर पहुंचा ‘भारत कुमार’ का पार्थिव शरीर, सुबह 11:30 बजे जुहू में होगा अंतिम संस्कार

10:47 AM, 05-Apr-2025

आंखों में आंसू लिए अंतिम दर्शन कर रहे लोग

10:43 AM, 05-Apr-2025

अभिनेता मनोज कुमार को दिया गया राजकीय सम्मान

09:54 AM, 05-Apr-2025

अंतिम यात्रा की तैयारी

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निवास की तस्वीरें सामने आई हैं। आज लगभग 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार जुहू स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

09:31 AM, 05-Apr-2025

अस्पताल से घर ले जाया गया पार्थिव शरीर

दिग्गज अभिनेता का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया गया।

09:05 AM, 05-Apr-2025

सुबह करीब 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “आज सुबह करीब 9:30 बजे हम मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जाएगी। एक घंटे बाद हम उनके घर से पवन हाउस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे। पूरी (फिल्म) इंडस्ट्री गहरे सदमे और शोक में है।”

09:01 AM, 05-Apr-2025

सायरा बानो ने दी श्रद्धांजलि


सायरा बानो
– फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu

अभिनेत्री सायरा बानो ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक नोट शेयर किया। इस नोट में उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी पहली फिल्म ‘शादी’ के अनुभवों को याद किया। उन्होंने मनोज कुमार के साथ काम करने को खास बताया। सायरा बानो ने कहा कि वह उस समय बहुत शर्मीली थीं और रोमांटिक सीन के दौरान मनोज कुमार ने उन्हें सहज महसूस करने के लिए सेट से बाहर चले जाते थे। इसके अलावा, उन्होंने मनोज कुमार और दिलीप कुमार के बीच की गहरी मित्रता का भी जिक्र किया, जिसमें दोनों मिलकर खाना बनाते और शेर-ओ-शायरी करते थे।

08:25 AM, 05-Apr-2025

पवन हंस श्मशान घाट का एक वीडियो आया सामने

मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट का एक वीडियो सामने आया है, जहां आज मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 

08:09 AM, 05-Apr-2025

अमरोहा के फैन ने अपने अंदाज में दी श्रद्धांजलि

अमरोहा के एक कलाकार जुहैब खान ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का चारकोल चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जुहैब खान ने कहा, “मैंने अपनी कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने समाज को एक अच्छी दिशा दी…।”

07:56 AM, 05-Apr-2025

घर के बाहर पसरा सन्नाटा

मुंबई में दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद उनके घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार से पहले अभिनेता के घर के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी किया गया है।

 

07:41 AM, 05-Apr-2025

Manoj Kumar Last Rites: घर पहुंचा ‘भारत कुमार’ का पार्थिव शरीर, सुबह 11:30 बजे जुहू में होगा अंतिम संस्कार

Manoj Kumar Last Rites: शुक्रवार को हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए उनका शव उनके निवास स्थान पर रखा गया। दिवंगत अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा, पूनम ढिल्लों समेत कई सितारे उनके घर पहुंचे। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। आज सुबह करीब 11:30 बजे पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button