विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में मंडी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत: नाइट ड्यूटी पर जाते समय दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो अन्य घायल – Dhamtari News



धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में कृषि उपज मंडी के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा ग्राम कुरमातराई के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान भठेली निवासी मिथिलेश कोसरिया के रूप में हुई है, जो धमतरी कृषि उपज मंडी में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार देर शाम अपनी नाइट ड्यूटी के लिए मंडी जा रहे थे। इसी दौरान कुरमातराई के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित टक्कर इतनी भीषण थी कि मिथिलेश कोसरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। परिवार और मंडी कर्मचारियों में शोक मिथिलेश कोसरिया की असामयिक मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। वहीं कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों में भी शोक की लहर है। उनके निधन पर साथियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस ने शुरू की जांच अर्जुनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मोटरसाइकिल चालकों की स्थिति और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button