कृष्ण बनाओ, राधा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन – Bastar News
.
स्थानीय चावरा हायर सेकंडरी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कृष्ण बनाओ, राधा सजाओ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने राधा-कृष्ण के विविध वेषभूषा में जब मंच पर प्रकट हुए तो सारा प्रांगण भक्ति भाव से आनंदित हो उठा। हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल की से सारा वातावरण गूंज उठा।
स्कूल की प्राचार्या सिस्टर सिसिलिया द्वारा जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयी। सर्वधर्म समभाव के तहत श्री कृष्ण के कर्तव्य निष्ठा एवं योग पर निष्काम कर्म करने पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर लव नारायण पांडे, भावेश दीक्षित, साकेत साहू, अनूप अग्रवाल द्वारा मंच व्यवस्था व सज्जा की गई। रश्मि शुक्ला, रेणु शर्मा, सिस्टर सोजी, सिस्टर रीना, रामप्रसाद शर्मा जज थे। मंच संचालन समीक्षा सुरुजाल, विनीता एवं धर्मेंद्र यदु ने किया।
Source link
Follow Us












