विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर बड़ी मुठभेड़, 12 माओवादी ढेर, तीन जवान शहीद

Maoist Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि तीन जवान के शहीद होने की सूचना है।

Publish Date: Wed, 03 Dec 2025 03:16:40 PM (IST)

Updated Date: Wed, 03 Dec 2025 06:04:21 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर बड़ी मुठभेड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर बड़ी मुठभेड़
  2. इस मुठभेड़ में 12 माओवादी ढेर जबकि तीन जवान शहीद हुए
  3. सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि तीन जवान के शहीद होने और दो अन्य जवान के घायल होने की सूचना है।

गंगालूर इलाके में जारी है मुठभेड़

यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके में हो रही है, जो माओवादी कमांडर पापा राव का इलाका है। सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है। अधिकारियों के अनुसार, ढेर हुए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डा. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे से डीआरजी दंतेवाड़ा–बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच लगातार रुक-रुक कर फायरिंग हुई।

उन्होंने बताया कि फोर्स की आक्रामक कार्रवाई जारी है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने पुष्टि की कि मुठभेड़ स्थल से 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए हैं। मौके से एसएलआर, .303 राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। मृत माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

इस संघर्ष में डीआरजी बीजापुर के प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शहीद हो गए। वहीं घायल जवान सोमदेव यादव को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं और आपरेशन अभी भी जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button