विज्ञापन दें / सहयोग करें

महासमुंद पुलिस ने 1.59 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट किए: कई थानों में जब्त किए गए थे नशे के सामान, एसपी बोले-कार्रवाई जारी रहेगी – Mahasamund News



महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जिले के विभिन्न थानों में जब्त किए गए 1 करोड़ 59 लाख के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में रायपुर के सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में की गई। इससे पहले इसका भौतिक सत्यापन कराया गया। 7 ग्राम हेरोइन, 720 ग्राम ब्राउन शुगर इसमें 720 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 ग्राम हेरोइन, 2576 नग सिरप, 11,367 कैप्सूल, 62,449 टैबलेट और 4,123 इंजेक्शन (एम्पुल) शामिल थे। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में दर्ज कुल 35 प्रकरणों से संबंधित थी। इनमें सिंघोड़ा (1), सरायपाली (4), बलौदा (2), पटेवा (1), तुमगांव (1), महासमुंद (13), बागबाहरा (1), कोमाखान (2) और बसना (10) के मामले शामिल हैं। इन मामलों में वर्ष 2017 का 1, 2020 के 2, 2021 के 3, 2022 के 7, 2023 के 8, 2024 के 3 और 2025 के 11 प्रकरण शामिल हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी उपस्थित रहे। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button