विज्ञापन दें / सहयोग करें

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा: घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी – Mungeli News



मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका की मुख्य पानी टंकी के सप्लाई वाल्व में खराबी आने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। टंकी में भरा गया लगभग 5 लाख लीटर पानी वाल्व लीकेज के कारण बह गया। जिससे आसपास के घरों, सड़कों और स्कूलों में 2 फीट तक पानी भर गया। नगर के 8 वार्डों में सुबह से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है, जिससे 8 हजार से अधिक लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। 8 महीने पहले ही लगाया गया था नया वाल्व यह घटना वार्ड क्रमांक 6 में स्थित पानी टंकी के पास हुई, जहां पानी के सैलाब के कारण आसपास बसे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, इस पानी टंकी में लगभग 8 माह पूर्व ही नया वाल्व लगाया गया था, जो फिर से खराब हो गया है। जल्द दूर कर दी जाएगी समस्या इस मामले में लोरमी नगर पालिका के जल संसाधन विभाग के सभापति राजेंद्र सलूजा ने बताया कि वाल्व में लीकेज की वजह से यह समस्या आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button