विज्ञापन दें / सहयोग करें

हत्या व लूट कांड के 2 आरोपियों को उम्र कैद – Bastar News

.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता के न्यायालय ने आरोपी जोगेंद्र पोडियाम उर्फ जोगा एवं कमलेश मरकाम उर्फ कमलू को हत्या एवं लूट कांड का आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों आरोपियों द्वारा चितालंका दंतेवाड़ा में अंकित गुप्ता की कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या करने के साथ-साथ उसके पास रखे 4000 रुपये और मोबाइल भी लूट लिया गया था।

न्यायालय ने आरोपी जोगेंद्र पोडियाम उर्फ जोगा एवं कमलेश मरकाम उर्फ कमलू को धारा-394 सहपठित धारा-397 भादसं, धारा-302,34 भादसं में सिद्धदोष पाते हुए सजा सुनाई है। आरोपियों को धारा-302, 34 भादसं के अपराध में आजीवन कारावास की सजा तथा धारा-394 सहपठित धारा-397 भादसं के अपराध में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा न्यायालय द्वारा सुनाई गई है।

जानकारी के अनुसार 03 दिसंबर 2021 को जय विजय हीरो मोटर शो रूम दंतेवाड़ा के फाइनेंसर अंकित गुप्ता आरोपी जोगेंद्र पोडियाम उर्फ जोगा द्वारा खरीदे गये एमएम डीलक्स मोटर साईकिल की किस्त की राशि लेने के लिए दोपहर 02 बजे गया था। अभियुक्त गणों ने किस्त की राशि देने के नाम पर अंकित गुप्ता को जंगल की ओर ले गये थे, जहां हत्या कर दी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button