विज्ञापन दें / सहयोग करें

8 साल की कैद से रिहाई…तेंदुए जंगल सफारी शिफ्ट VIDEO: नंदनवन में पर्यटकों से दूर छिपाकर रखे गए थे; सीमेंट के पिंजरे में बंद थे – Chhattisgarh News

रायपुर के नंदनवन चिड़ियाघर में 8 साल से नजरबंद करके रखे गए 3 तेंदुए और एक लकड़बग्घे को जंगल सफारी शिफ्ट किया गया है। एक तेंदुए की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। भास्कर खुलासे के बाद वन विभाग ने इनकी शिफ्टिंग के लिए 2 हफ्ते की डेडलाइन तय की थी। 4 हफ्ते

.

​शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू होने ही वाली थी कि नंदनवन के ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। कैज को रोक लिया। हंगामा शुरू कर दिया। इनका तर्क था कि नंदनवन से एक-एक करके सभी वन्यजीव जंगल सफारी ले जाए जा रहे हैं, यहां क्या बचेगा? पर्यटकों को यहां क्या दिखाएंगे? पर्यटक वैसे ही कम हैं, और कम हो जाएंगे। डेढ़-2 घंटे जमकर हंगामा चला।

तेंदुओं की शिफ्टिंग की तस्वीरें-

3 तेंदुए और एक लकड़बग्घे को जंगल सफारी शिफ्ट किया गया।

इनकी शिफ्टिंग के लिए 2 हफ्ते की डेडलाइन तय की थी।

सोमवार को विधायक के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शिफ्टिंग के लिए राजी हुए।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण राजी हुए

इस घटना की जानकारी रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू तक पहुंची। उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप किया, और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण राजी हुए। अब 8 साल से कैद वन्यजीवों की शिफ्टिंग मंगलवार को की गई।

बता दें कि वन विभाग की लापरवाही, अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से 8 साल से बेजुबान सीमेंट से बने 10×10 के पक्के पिंजड़े में कैद थे। सलाखें थी, जहां से ये बाहर देख पाते थे। और यहीं बैठे रहते थे। भास्कर की खबर के बाद इस पर वन्यप्रेमियों ने भी अपने स्तर पर मुहिम चलाई।

नंदनवन में पर्यटकों से दूर, छिपाकर रखा था

भास्कर इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ था कि वन विभाग ने अटारी नंदनवन में इन्हें पर्यटकों से दूर, छिपाकर रखा था। वह भी 1, 2 महीने या साल, दो साल से नहीं बल्कि पूरे 8 सालों से। इनके ऊपर अत्याचार की इंतहा यह थी कि ये पिंजड़े से एक दिन भी इन्हें बाहर नहीं निकाला गया।

जिस जगह इन्हें रखा गया था, वह पूर्णत: प्रतिबंधित क्षेत्र था। कभी-कभार अफसर जाते हैं, या फिर जांच के लिए डॉक्टर। इनके अलावा खाना देने वाले 2 वनकर्मियों को ही जाने की इजाजत थी।

नंदनवन में पर्यटकों से दूर, तेंदुओं और लकड़बग्घे को छिपाकर रखा था

अफसर बोले- बीमार होने के कारण शिफ्ट नहीं किया गया था

यह खुलासा भास्कर की महीनेभर की पड़ताल में हुआ था। साल 2016-17 में सभी वन्यजीवों को नंदनवन से जंगल सफारी शिफ्ट कर दिया गया था, तो इन पांच को क्यों नहीं किया गया? इसके पीछे अफसरों का तर्क था कि ये बीमार थे।

अगर, ये बीमार थे तो जंगल सफारी के रेस्क्यू सेंटर में रखकर भी इनका इलाज किया जा सकता था। इस पर अफसर कह रहे हैं कि वहां बाड़ा (सेल) नहीं हैं।

नंदनवन चिड़ियाघर के पास जू का लाइसेंस नहीं

नंदनवन चिड़ियाघर अटारी रायपुर से 2016-17 में वन्यजीवों को एशिया के सबसे बड़े मानवनिर्मित जंगल सफारी, नवारायपुर में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद नंदनवन में सिर्फ पक्षी बचे।

नंदनवन को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 38एच के तहत सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) ने चिड़ियाघर के रूप में मान्यता नहीं दी। इसके बाद भी तमाम नियमों को दरकिनार रखते हुए विभाग ने बेजुबानों को कैद करके रखा गया था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button