विज्ञापन दें / सहयोग करें

जमीन विवाद…छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या: कोरिया में घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी भाई भेजा गया जेल – koriya News



कोरिया जिले के सावांरावा गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे और हाथ-मुक्कों से पिटाई कर दी। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जांच में मारपीट से मौत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पटना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सावांरावा गांव में 23 जून को जमीन के विवाद को लेकर ललित कुशवाहा और उसके छोटे भाई शारदा कुशवाहा के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर शारदा ने डंडे और हाथ-मुक्कों से ललित की पिटाई कर दी। अगले दिन 24 जून को ललित की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में मौत, आरोपी भाई गिरफ्तार पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने ललित कुशवाहा की जांच और उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 25 जून को ललित कुशवाहा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ललित की मौत अंदरूनी चोटों के कारण होने की बात सामने आई। पुलिस जांच में परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर शारदा कुशवाहा ने ललित के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने शारदा के खिलाफ हत्या की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी शारदा कुशवाहा (36) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button