विज्ञापन दें / सहयोग करें

कुर्मी समाज ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर जताया विरोध: खोडस कश्यप बोले- आरोपों के समर्थन में अब तक कोई ठोस सबूत नहीं – baloda bazar News

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस कश्यप प्रतिनिधियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। साथ ही चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध जताया। खोडस राम कश्यप ने कहा कि चैतन्य एक गैर-राजनीतिक व्यक्ति हैं। उन पर लगे आरोपों के

.

उन्होंने कहा कि चैतन्य को जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया। रक्षाबंधन पर उनकी बहनों को जेल जाकर राखी बांधनी पड़ी। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रताड़ना बताया। कश्यप के अनुसार, यह कार्रवाई सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं है। यह पूरे कुर्मी समाज और छत्तीसगढ़िया समुदाय को प्रभावित कर रही है।

योजना का नाम बदले जाने पर भी आपत्ति

खोडस राम कश्यप ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र योजना का नाम बदलने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उनके समाज के पूजनीय व्यक्तित्व हैं। योजना का नाम बदलना समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपनी मनमानी नहीं रोकी तो समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। कुर्मी समाज शांतिप्रिय है, लेकिन अपने सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button