विज्ञापन दें / सहयोग करें

2 साल से भगवान कृष्ण की मूर्ति खा रही धूल: मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकाल में बनी थी कृष्णकुंज पार्क, मंत्री ने DFO को स्थापित करने कहा – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी में बने कृष्णकुंज में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित होनी थी। जिसके लिए वन विभाग ने भगवान की मूर्ति, तो खरीद ली गई। लेकिन आज तक

.

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में कृष्णकुंज का निर्माण कराया गया था। ताकि स्थानीय लोग सुबह-सुबह इस पार्क में आकर शुद्ध वातावरण में धूमे। साथ ही सभी कृष्ण कुंज में एक चबूतरा बनाकर उसमें भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करनी थी। ताकि लोग सुबह भगवान का दर्शन कर शुद्ध वातावरण में कुछ पल बिताने के बाद अपनी दिनचर्या की शरुआत कर सकें।

भगवान की मूर्ति पर लग गए हैं धूल और जाले

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं बनी और भाजपा कृष्णकुंज में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित नहीं होने दे रही है। जिसके कारण भगवान की मूर्ति पर धूल और जाले लग गए हैं। इससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का काम हो रहा है। हम मांग करते हैं कि इन मूर्तियों को स्थापित कराई जाए, नहीं तो हम कांग्रेसियों को दे दी जाए। हम भगवान की मूर्ति स्थापित करवाएंगे।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लिया संज्ञान

इस मामले में जब मनेंद्रगढ़ विधायक और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हमें आज तक मालूम ही नहीं है। हम तत्काल DFO से बात करते हैं। भगवान श्री कृष्ण हमारे भारत देश के आधार स्तंभ हैं। भगवान किसी पार्टी, किसी व्यक्ति विशेष के नहीं होते हैं। भगवान सभी के होते हैं।

मंत्री श्याम बिहारी ने मौके से वन मंडल मनेंद्रगढ़ के DFO अमित कश्यप से जानकारी ली और तत्काल भगवान की मूर्ति को विधि विधान से स्थापित कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि हम इस बार के कृष्णा जन्माष्टमी पर मनेंद्रगढ़ में पूजा करेंगे ।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button