विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा के ट्रांसपोर्टर और मां की सड़क हादसे में मौत: मप्र के बुंदेलखंड हाईवे पर हादसा, एक घायल, पत्नी-बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे – Korba News

सड़क हादसे में कोरबा के ट्रांसपोर्टर और उनकी मां की मौत

कोरबा जिले के बड़े ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा उर्फ तलविंदर सिंह और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मध्य प्रदेश के चित्रकूट के पास बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुई। हादसे में उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

अमन बाजवा (34) अपनी मां और मौसा के साथ स्कॉर्पियो एन कार से पंजाब जा रहे थे। वे अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पंजाब जा रहे थे। अमन बाजवा दीपका थाना क्षेत्र के झाबर में निवास करते थे।

चित्रकूट में बुंदेलखंड नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल संबंधित पुलिस थाना और एंबुलेंस को दी।

मौके पर पहुंची टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी फोन पर दी। अमन बाजवा एक बड़े ट्रांसपोर्टर थे, जिनका कोयला का काम चलता था और उनकी लगभग 100 से अधिक गाड़ियां रोड लाइन पर चलती हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे की खबर मिलते ही गेवरा-दीपका क्षेत्र के ट्रक मालिक एसोसिएशन और कोयला व्यवसायियों में शोक का माहौल है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button