विज्ञापन दें / सहयोग करें

KKR vs PBKS: कोलकाता बनाम पंजाब मैच में बारिश बनी विलेन, रद्द होने के बाद दोनों को 1-1 अंक मिला; तालिका का हाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi

Updated Sat, 26 Apr 2025 11:18 PM IST

पंजाब किंग्स शीर्ष चार में शामिल हो गई। नौ में से पांच मैच जीत चुकी पंजाब 11 अंक और 0.177 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, कोलकाता सात अंक और 0.212 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। 



कोलकाता बनाम पंजाब
– फोटो : IPL/BCCI


loader

Trending Videos



विस्तार


कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला। रहमनुल्लाह गुरबाज एक और सुनील नरेन चार रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे। कोलकाता की टीम सिर्फ सात रन बना सकी। बारिश के कारण मुकाबला रुका और फिर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए। इस आईपीएल में पहली बार बारिश के कारण कोई मैच रद्द हुआ है।

Trending Videos


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button