विज्ञापन दें / सहयोग करें

खोंगापानी की अध्यक्ष ने PCC को भेजा पत्र: लिखा- कांग्रेस के 2 नेताओं ने BJP को समर्थन दिया,इसलिए 2 सीटें जीते; निष्कासित करने की मांग – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेंद्रगढ़ जिले में खोंगापानी नगर पंचायत की अध्यक्ष ललिता रामा यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। पत्र में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद विवेक चतुर्वेदी और महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला चतुर्वेदी पर गंभीर आरोप लगाए ह

.

ललिता ने पत्र में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी विरोधी गतिविधियां कीं। उन्होंने अध्यक्ष पद की उम्मीदवार और कांग्रेस समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया। इतना ही नहीं, भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी किया।

पत्र में आगे बताया गया है कि इन दोनों नेताओं की भितरघात के कारण कांग्रेस के केवल दो पार्षद ही जीत पाए। दोनों नेता हर वार्ड में जाकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे, जिससे जीत का अंतर प्रभावित हुआ।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ से मांग की है कि कांग्रेस पार्टी को बचाने के लिए दोनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button