विज्ञापन दें / सहयोग करें

कवर्धा की रिया केशरवानी का कमाल, 10वीं बोर्ड में 98.83% अंकों के साथ छत्तीसगढ़ में पाया दूसरा स्थान

कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने पूरे प्रदेश की मेरिट …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 06:28:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 06:28:49 PM (IST)

कवर्धा की रिया ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में गाड़ा झंडा।

HighLights

  1. स्वामी आत्मानंद स्कूल कवर्धा की गौरवपूर्ण उपलब्धि
  2. छात्रा रिया केशरवानी बनीं छत्तीसगढ़ की सेकंड टॉपर
  3. कवर्धा की रिया ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में गाड़ा झंडा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कवर्धा। आज कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।

प्रदेश की मेरिट सूची में रिया ने लहराया परचम

उन्होंने 600 अंकों में 593 अंक प्राप्त किए हैं, और 98.83 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं। रिया की इस ऐतिहासिक सफलता से स्कूल और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।

यह भी पढ़ें- CGBSE Result 2026: बिलासपुर की बेटियों ने टॉप-10 में गाड़े झंडे, 10वीं की मेरिट लिस्ट में जिले के 5 छात्र शामिल

कलेक्टर ने दी बधाई और शुभकामनाएं

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से छात्रा रिया केशरवानी, उनके माता-पिता और परिजनों एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रिया की यह सफलता दूसरे छात्रों को प्रेरणा देगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button