विज्ञापन दें / सहयोग करें

सब्जियों के थैले में कुंडली मारकर बैठा था करैत VIDEO: कोरबा में परिवार बाल-बाल बचा, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू, बचाई जान – Chhattisgarh News

सब्जियों के थैले में छिपा था ज़हरीला करैत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शख्स बाजार से सब्जी के साथ ज़हरीला करैत सांप अपने घर ले आया। जब उसकी पत्नी थैली से सब्जियां निकाल रही थी, तब उन्होंने देखा कि एक जहरीला ब्लैक करैत सांप कुंडली मारकर बैठा है।उस पर अचानक नजर पड़ते ही उसके होश उड़ गए और शो

.

इसके बाद घरवालों ने इसकी जानकारी स्नेक कैचर की रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तुरंत सांप को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह घटना कोरबा जिले के दादर खुर्द गांव की है। इसी गांव के रहने वाले मोहन साहू शनिवार की शाम सब्जी खरीदने मुड़ापार बाजार गए थे। रोज की तरह उन्होंने विभिन्न सब्जियां खरीदी और उन्हें एक थैले में भरकर घर वापस लौट आए।

सब्जी के थैले में छिपा ज़हरीला करैत सांप

सब्जी के थैले में सांप पर नजर पड़ते ही चीखती बाहर भागी महिला

घर पहुंचते ही उन्होंने थैला पत्नी को दे दिया। इसके बाद पत्नी रसोई में बैठकर थैले से सब्जी निकालने लगी। तभी उनकी नज़र थैले के अंदर कुछ अजीब सी हलचल पर पड़ी। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए। सब्जियों के बीच एक ज़हरीला ब्लैक करैत सांप कुंडली मारे बैठा था। उनकी पत्नी घबराकर चीखती हुई रसोई से बाहर भाग गई।

पत्नी की चीख सुनकर मोहन साहू के साथ घर के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे और देखा कि थैले के अंदर वास्तव में एक सांप मौजूद है। यह देखकर पूरे परिवार में घर में अफरा-तफरी मच गई।

सब्जियों के थैले में करैत सांप कुंडली मारकर बैठा था

रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

मोहन साहू ने तत्काल सांप रेस्क्यू टीम (RCRAS) को सूचना दी। टीम के सदस्य गप्पू केवट और उमेश यादव कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को थैले से बाहर निकाला और सुरक्षित तरीके से उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

सांप पकड़ने वाली टीम ने बताया कि यह कॉमन करैत प्रजाति का सांप था, जिसे “ब्लैक करैत” भी कहा जाता है। यह बेहद ज़हरीला होता है। इसकी खासियत है कि यह हल्की सी भी हरकत पर तुरंत काट लेता है और इसके ज़हर से अक्सर मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

रेस्क्यू टीम ने सांप को थैले से बाहर निकाला और सुरक्षित तरीके से उसे पकड़ लिया।

सब्जी खरीदते समय थैले में घुस गया होगा सांप

मोहन साहू का कहना है कि संभवतः जब वह बाजार में सब्जी खरीद रहे थे, उसी दौरान यह सांप किसी थैले में घुस गया होगा। बाजार से लौटते ही उनकी पत्नी ने सब्जी निकालनी शुरू की थी, तभी उनकी नजर सांप पर पड़ गई। यदि ज़रा भी देर हो जाती या गलती से हाथ लग जाता, तो यह घटना जानलेवा बन सकती थी।

रेस्क्यू टीम ने की सावधानी बरतने की अपील

रेस्क्यू टीम ने बताया कि वर्तमान मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से सांप बिलों से बाहर निकल रहे हैं और खुले स्थानों में छिपने की कोशिश करते हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सर्प मित्रों ने सब्जी विक्रेताओं, ठेले चालकों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे अपने सामान और थैलों की नियमित रूप से जांच करें। थैलों को खुले में न छोड़ें और सब्जी या अन्य सामग्री को इस्तेमाल से पहले अच्छे से जांच लें।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button