विज्ञापन दें / सहयोग करें

बुज़ुर्ग का शव तालाब में मिला – kabirdham News


.

नगर पंचायत टुण्डरा में तीन दिनों से लापता 65 साल के बुज़ुर्ग की लाश नगर पंचायत टुण्डरा के सुरगुड़ा तालाब में तैरते हुए मिली। नगर पंचायत टुण्डरा के वार्ड क्रमांक 11 निवासी रामचरण पिता हरिराम सोनी, 21 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गए थे। इससे परेशान परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। 23 अगस्त, शनिवार की सुबह टुण्डरा के सुरगुड़ा तालाब में एक व्यक्ति की लाश पानी में तैरती मिली।

नगरवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस थाना गिधौरी टुण्डरा को दी। मौके पर पहुंची गिधौरी पुलिस ने जांच में पाया गया कि यह शव पिछले तीन दिनों से लापता रामचरण सोनी, पिता हरिराम सोनी का ही है। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर पंचनामा और पीएम के बाद शव सौंप दिया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button