विज्ञापन दें / सहयोग करें

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट: आतंकियों की सूचना देने पर पांच लाख का इनाम, चप्पा-चप्पा खंगाल रहे सुरक्षाबल

दिल्ली कार धमाके की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है आतंकियों के मंसूबे से भी पर्दा उठ रहा है। आतंकी दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर में भी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसको लेकर खुफिया इनपुट मिलने पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। 



श्रीनगर में हाई अलर्ट के बाद सड़क किनारे तैनात सुरक्षा बल के जवान
– फोटो : बासित जरगर



विस्तार


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट है। हाईवे से लेकर रेलवे स्टेशन तक चप्पे-चप्पे को सुरक्षाबल खंगाल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री और निजी वाहनों की जांच की जा रही है। पुंछ जिले की पुलिस ने आतंकियों की सूचना देने पर पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, कश्मीर में होटलों-रेस्टोरेंटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button