विज्ञापन दें / सहयोग करें

JEE Advanced 2025 Result: निगेटिव सोचकर हार मानना गलत, आगे कई मौके होंगे.. : हर्ष भगत | JEE Advanced 2025 Result: It is wrong to give up by thinking negatively

JEE Advanced 2025 Result: कॉलेज बड़ा नहीं, सोच बड़ी होनी चाहिए

किसी भी कॉलेज को कमतर समझने की मानसिकता पर हर्ष साफ कहते हैं, अगर आईआईटी न मिले, तो डिमोटिवेट नहीं होना चाहिए। कोई भी कॉलेज खराब नहीं होता। आपने मेहनत की है, ईमानदारी से तैयारी की है, तो मायूसी की कोई वजह नहीं है।

यह भी पढ़ें

JEE Advanced 2025 Result: रायपुर के हर्शल ने PWBD कैटेगरी में हासिल किया 1 रैंक, कहा- AI अभी इतना स्ट्रॉन्ग नहीं कि..

मिडिल क्लास का सपना सेट होना: हर्ष कहते हैं, हममें से ज्यादातर स्टूडेंट मिडिल क्लास बैकग्राउंड से आते हैं। हमारे मन में हमेशा एक सोच रहती है कि प्रीवियस जनरेशन से बेहतर करना है। इसी वजह से हम में से ज्यादातर लोग जॉब की ओर झुकते हैं।

नंबर सब कुछ नहीं होते

एक एग्जाम आपका पूरा जीवन तय नहीं करता। कई बच्चे खुद को फेलियर समझ लेते हैं क्योंकि लोग तंज कसते हैं। यही वजह है कि कुछ बच्चे डिप्रेशन में आकर आत्मघाती कदम तक उठा लेते हैं। मैं ऐसे सभी छात्रों से कहना चाहता हूं निगेटिव मत सोचो। लाइफ एक लंबी रेस है, आगे बहुत मौके मिलेंगे।

शौक और नजरिया

फुटबॉल और रुबिक्स क्यूब हर्ष के पसंदीदा शौक हैं। हायर स्टडी के बारे में वे अभी सोच नहीं पाए हैं। कहते हैं, आजकल बहुत सारे एग्जास होते हैं, बहुत सी स्किल्स हैं। अगर किसी में इंटरेस्ट है, तो उसे ट्राई जरूर करना चाहिए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button