विज्ञापन दें / सहयोग करें

जनकपुर डकैती मामला,आरोपियों का अब तक नहीं मिला सुराग:साप्ताहिक बाजार से लौटते समय सोनी बंधुओं पर हुआ था हमला,सोना-चांदी और नगद लूटकर हुए फरार



मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र के माड़ीसरई इलाके में सोनी बंधुओं के साथ हुई डकैती की घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। घटना 5 जून की है, जब जनकपुर के हरचौका साप्ताहिक बाजार से लौट रहे दो सोनी बंधुओं पर जंगल के बीच घात लगाए डकैतों ने फायरिंग कर दी और उनसे सोने-चांदी के जेवरात और नगद रुपए लूट लिए। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन कर उनके शरीर से गोलियां निकाल ली गई। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत अब स्थिर है और दोनों खतरे से बाहर हैं। हालांकि, घटना के एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही डकैतों का कोई ठोस सुराग मिल पाया है। प्रोफेशनल डकैत गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और प्रथम दृष्टया यह मामला प्रोफेशनल डकैत गिरोह का लग रहा है। घटनास्थल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर से सटे घने जंगल में होने की वजह से पुलिस को कार्रवाई में दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे दोनों भाई घायल सोनी बंधु इलाज के बाद वापस लौट आए हैं और उनकी शिनाख्त व स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है और घटना के बाद आरोपी संभवतः मध्यप्रदेश की ओर भागे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button