विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलौदाबाजार में जल जीवन मिशन पाइप चोरी का खुलासा: 1 घंटे में चार आरोपी पकड़े गए, 63 लाख का सामान जब्त – baloda bazar News



बलौदा बाजार जिले में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन से डीआई पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने तेजी से खुलासा किया है। करहीबाजार पुलिस चौकी ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पाइप समेत 63 लाख 60 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, करहीबाजार-बिटकुली मार्ग पर रखे डीआई पाइप को कुछ लोग हाइड्रा क्रेन और माजदा वाहन की मदद से लोड कर चोरी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। प्रार्थी कुमार अभिजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। स्थानीय लोगों की मदद से दबोचे गए आरोपी पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और स्थानीय ग्रामीणों व पाइपलाइन कार्य में लगे मजदूरों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में: 26 डीआई पाइप समेत वाहन जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 डीआई पाइप जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल किया गया माजदा वाहन (कीमत 16 लाख रुपये) और हाइड्रा क्रेन (कीमत 45 लाख रुपये) भी जब्त कर लिया गया है। कुल जब्त सामग्री की कीमत 63 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को 27 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। एसपी बोले- सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनहित की योजनाओं में चोरी या तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की “समाधान सेल” और अन्य टीमें 24 घंटे सक्रिय हैं। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button