विज्ञापन दें / सहयोग करें

घुमंतू बच्चे को भिक्षावृत्ति नहीं कराने दी समझाइश

बालोद| महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने डौंडीलोहारा क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं सतत मॉनिटरिंग अभियान चलाया। नगर पंचायत डौंडीलोहारा के विभिन्न वार्डों में बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, 1986 के तहत बाल श्रम रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा, शिक्षा और समग्र विकास करना था। टीम ने विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर 14 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिकों एवं भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की। महाराष्ट्र से आए एक घुमंतू बच्चे का रेस्क्यू कर उसके परिजन को बच्चों से भिक्षावृत्ति नहीं कराने की समझाइश दी गई। स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के महत्व तथा बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button