विज्ञापन दें / सहयोग करें

इंदिरा का जीवन गरीबों को समर्पित था: प्रसाद – Korba News


कोरबा | प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा के शक्ति स्थल व स्टेडियम परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। उनकी पुण्यतिथि को कांग्रेसजनों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। पूर्व महापौर

.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने बताया कि इंदिरा गांधी ने देश की प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ आज भी देश को मिल रहा है। निगम के पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री रहते अनेक साहसिक निर्णय लिए। प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह ने कहा कि उनकी दूरदर्शिता आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे ने उन्हें अपार साहस और निर्णय शक्ति की प्रतिमूर्ति बताया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष गजानंद साहू, अधिवक्ता एनके राजवाड़े, मुकेश राठौर, सपना चौहान, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा मौजूद रहे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button