विज्ञापन दें / सहयोग करें

नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ युद्धपोत: ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें हैं तैनात, विशाखापट्टनम के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से केदार हुए शामिल – Raipur News



विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी युद्धपोत ‘तारागिरी’ को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया। इस कार्यक्रम में मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक केदारनाथ गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एनएस तारागिरी भारतीय नौसेना का एक अत्याधुनिक, स्वदेशी गाइडेड-मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे 3 अप्रैल 2026 को विशाखापत्तनम में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। यह युद्धपोत ‘प्रोजेक्ट 17ए’ के तहत तैयार किया गया है और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड ने किया है। करीब 6,670 टन वजनी यह युद्धपोत 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री से बना है, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देता है। इसकी स्टील्थ तकनीक इसे दुश्मन के रडार से बचाने में सक्षम बनाती है। तारागिरी में ब्रह्मोस मिसाइल जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें तैनात हैं, जो लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम हैं। इसके अलावा इसमें उन्नत रडार सिस्टम, ‘कवच’ जैसे डिफेंस मैकेनिज्म और पनडुब्बी रोधी क्षमताएं भी शामिल हैं। यह युद्धपोत समुद्र के ऊपर, सतह और पानी के अंदर तीनों स्तरों पर दुश्मन से मुकाबला करने में सक्षम है। इसकी मल्टी-रोल क्षमता भारतीय नौसेना की ताकत को और मजबूत करती है। कार्यक्रम में मौजूद केदारनाथ गुप्ता ने इसे देश की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत अब युद्धपोत निर्माण से लेकर आधुनिक हथियार प्रणालियों तक में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है। ‘तारागिरी’ का नौसेना में शामिल होना इस बात का संकेत है कि भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को स्वदेशी तकनीक के दम पर लगातार मजबूत कर रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button