विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीजफायर के बीच भारत का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात अफसर को तुरंत देश छोड़ने का आद

Operation Sindoor: भारत ने मंगलवार (13 मई 2025) को पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप काम नहीं करने की वजह से निष्कासित कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच चार दिन के सैन्य टकराव के बाद सीजफायर के बीच की गई है. भारत ने अधिकारी की गतिविधियों पर नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त को एक आपत्तिपत्र भी जारी किया.

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले पाकिस्तानी अधिकारी को persona non grata घोषित कर दिया है, यानि कि सरकार उन्हें भारत में रहने योग्य नहीं मानती है. भारत सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन के Charged Affaires को इस बारे में Demarche जारी किया गया है. Demarche का मतलब है कि सरकार ने इस मामले पर पाकिस्तान से औपचारिक रूप से विरोध जताया है.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंधु के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंप को ताबाह किया और पाकिस्तानी सेना को भी मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया. पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिस पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है….)


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button