विज्ञापन दें / सहयोग करें

India Wins WC: भारत विश्व विजेता… महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद देश में उल्लास, मुंबई से दिल्ली तक जश्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
Published by: लव गौर

Updated Mon, 03 Nov 2025 12:47 AM IST

India Won ICC Women’s World Cup 2025: बेटियों की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर जगह सड़कों पर उतरकर लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। क्रिकेट फैंस हाथों में तिरंगा लेकर जमकर डांस करते नजर आए। 



भारत ने महिला विश्व कप जीतकर रचा इतिहास
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


महिला विश्व कप में भारत की बेटियों ने कमाल कर दिया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। महिला विश्वकप के इतिहास में भारत ने पहली बार ट्रॉफी उठाई है। ये पल..ये वक्त टीम इंडिया के साथ-साथ पूरे देश के लिए बेहद अहम है। ऐसे में बेटियों की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक हर जगह सड़कों पर उतरकर लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। 

दिल्ली में जमकर जश्न 

आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में भारत के दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराने पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। क्रिक्रेट फैंस सड़कों पर उतरकर डांस करते नजर आए और जमकर नारेबाजी करते नजर आए।

 




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button