India-Pakistan Tension Live : श्रीनगर समेत 15 ठिकानों पर सभी ड्रोन हमले नाकाम, जम्मू में जोरदार जवाबी कार्रवाई
12:44 AM, 10-May-2025
जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई
रक्षा सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।
Indian Army is retaliating strongly opposite the Jammu sector in view of the drone attacks on Indian cities by the Pakistan Army along the Line of Control (LoC) and International Border (IB): Defence sources pic.twitter.com/JvmsDad7iL
— ANI (@ANI) May 9, 2025
12:36 AM, 10-May-2025
India-Pakistan Tension Live : श्रीनगर समेत 15 ठिकानों पर सभी ड्रोन हमले नाकाम, जम्मू में जोरदार जवाबी कार्रवाई
भारत के पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा पर चल रही गोलीबारी का भारतीय सेना जमकर जवाब दे रही है। जम्मू कश्मीर के सीमाई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे हमलों के बीच भारतीय सेना ने पड़ोसी देश के कई ठिकानों को निशाना बनाया है।
Follow Us












