विज्ञापन दें / सहयोग करें

IND vs SA Live Score: भारत को मिली सातवीं सफलता, वेरेने अर्धशतक से चूके; मुथुसामी के साथ साझेदारी टूटी

12:00 PM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: वेरेने आउट हुए

भारत को रवींद्र जडेजा ने काइल वेरेने को आउट कर सातवीं सफलता दिलाई है। वेरेने और मुथुसामी के बीच अच्छी साझेदारी हुई और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। भारत को दूसरे दिन यह पहली सफलता मिली है। वेरेने 45 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए।

11:52 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: वेरेने अर्धशतक के करीब

काइल वेरेने अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। वेरेने और मुथुसामी के बीच अब तक 80+ रनों की साझेदारी हो चुकी है जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 330 रन हो गया है। भारतीय गेंदबाजों को दूसरे दिन अब तक एक भी सफलता नहीं मिली है।

11:25 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी और वेरेने क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाजों की कोशिश इस साझेदारी को तोड़ने पर टिकी हुई है।

11:04 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: टी ब्रेक

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। पहला सत्र पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा है और भारतीय गेंदबाज इस दौरान एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी और वेरेने ने सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने टी ब्रेक तक पहली पारी में छह विकेट पर 316 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मुथुसामी 56 और वेरेने 38 रन बनाकर मौजूद हैं। 

10:50 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: मुथुसामी का पचासा

सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। मुथुसामी और वेरेने के बीच सातवें विकेट के लिए 60+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया है।

10:34 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने पूरे किए 300 रन

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। मुथुसामी और वेरेने के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। भारत को अब विकेट की तलाश है।

10:11 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: भारत को विकेट की तलाश

मुथुसामी और वेरेने क्रीज पर टिक गए हैं और दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 30+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है और टीम हर हाल में यह साझेदारी तोड़ना चाहती है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में अब तक छह विकेट पर 283 रन बनाए हैं। 

09:42 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: मुथुसामी-वेरेने के बीच साझेदारी

मुथुसामी और वेरेने के बीच सातवें विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। भारत को अब विकेट की तलाश है। दक्षिण अफ्रीका स्कोर पहली पारी में 260 रन के पार पहुंच गया है।

09:09 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250 के पार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। क्रीज पर फिलहाल मुथुसामी और वेरेने शामिल हैं।

09:00 AM, 23-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुथुसामी और वेरेने क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 247 रन से पारी आगे बढ़ाई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button