विज्ञापन दें / सहयोग करें

Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी 358 पर सिमटी, यशस्वी और पंत के अर्धशतक; स्टोक्स को मिले पांच विकेट

06:53 PM, 24-Jul-2025

भारत की पारी समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल ने 58 और ऋषभ पंत ने 54 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पांच विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। इसके अलावा क्रिस वोक्स और लियाम डॉसन ने एक-एक विकेट झटके।

06:41 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को नौवां झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने ऋषभ पंत को बोल्ड किया। वह 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। अब बुमराह का साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज आए हैं। भारत ने नौ विकेट पर 350 रन बना लिए हैं।

06:35 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: चोटिल ऋषभ पंत ने पूरा किया अर्धशतक

चोटिल ऋषभ पंत ने 71 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा कर लिया। वह पहले दिन चोटिल होकर बाहर हो गए थे। दूसरे दिन वह दर्द से कराहते हुए बल्लेबाजी के लिए आए और अर्धशतक जड़ा। फिलहाल उनका साथ देने के लिए बुमराह क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 350 के करीब पहुंच गया है।

06:27 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: सुंदर के बाद कंबोज आउट हुए

बेन स्टोक्स कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने भारत की पारी के 110वें ओवर में दो झटके लिए। पहले कप्तान ने सुंदर को अपना शिकार बनाया। इसके बाद अंशुल कंबोज को जैमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। अपने डेब्यू मैच में कंबोज खाता भी नहीं खोल पाए। अब पंत का साथ देने के लिए जसप्रीत बुमराह आए हैं।

06:23 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: वाशिंगटन सुंदर 27 रन बनाकर आउट

दूसरे सत्र में भारत को सातवां झटका है। बेन स्टोक्स ने वाशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया। वह 90 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋषभ पंत का साथ देने अंशुल कंबोज आए हैं।

06:01 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने छह विकेट पर 321 रन बना लिए हैं।

05:22 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बारिश के कारण समय से पहले हुआ लंच

बारिश के कारण पहले सत्र का खेल जल्दी समाप्त हो गया। लंच तक भारत ने छह विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 39 और वाशिंगटन सुंदर 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दिन के खेल की शुरुआत 264/4 के स्कोर से हुई। इस सत्र में भारत को दो झटके लगे। रवींद्र जडेजा को जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया। वह 88 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे विकेट के लिए शार्दुल ने सुंदर के साथ 48 रनों की साझेदारी निभाई। अब सुंदर और पंत क्रीज पर मौजूद हैं।

05:00 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: शार्दुल ठाकुर 41 रन बनाकर आउट; पंत बल्लेबाजी के लिए आए

शार्दुल ठाकुर 41 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। उन्होंने चोटिल होने से पहले 37 रन बनाए थे। अब वह यहीं से अपनी पारी की शुरुआत करेंगे।

04:54 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: शार्दुल और सुंदर के बीच 45+ रन की साझेदारी

शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर के बीच 45 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और भारत का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है।

03:40 PM, 24-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जडेजा 20 रन बनाकर आउट

दूसरे दिन की शुरुआत झटके के साथ हुई है। भारत को पांचवां झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अब शार्दुल ठाकुर का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button