विज्ञापन दें / सहयोग करें

IND vs ENG Live Score: छह ओवर में इंग्लैंड की सधी शुरुआत, बिना विकेट गंवाए बनाए 37 रन; डकेट-बेथेल क्रीज पर

04:04 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live: छह ओवर बाद इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए बनाए 37 रन

इंग्लैंड ने पहले छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम को सधी हुई शुरुआत दिला रहे हैं। बेन डकेट 15 गेंदों में 17 रन, जबकि जैकब बेथेल 21 गेंदों पर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

03:34 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और जैकब बेथेल पारी की शुरुआत करने उतरे। स्ट्राइक पर बेन डकेट मौजूद हैं, जबकि भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं।

03:08 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

 

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।

03:05 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। उन्होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हैं। उनकी जगह केएल राहुल, प्रिंस और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है। गिल ने कहा कि टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की योजना बना रही थी। साथ ही उन्होंने माना कि टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन ज्यादा विकेट गंवा दिए।

वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। उन्होंने बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है। टीम में साकिब महमूद की जगह टंग की वापसी हुई है।

02:38 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्ष दुबे/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर/जोश टंग, साकिब महमूद/जोश टंग, आदिल रशीद।

02:37 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी और मुश्किल हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि 2017 के बाद से लॉर्ड्स में कोई भी टीम लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए वनडे मैच नहीं जीत सकी है।

02:09 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को करना होगा बदलाव

भारतीय टीम को तीसरे वनडे में कम से कम एक बदलाव करना पड़ेगा। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है, जबकि कुलदीप यादव भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के दावेदार हैं। वहीं, बीमारी से उबर चुके केएल राहुल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह टीम में लौट सकते हैं।

 

02:03 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल और कोहली से भी बड़ी उम्मीदें

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन दूसरे वनडे में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह निर्णायक मैच में शतक के साथ सीरीज खत्म करना चाहेंगे। वहीं, विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। दूसरे वनडे में वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट कर भारत की बल्लेबाजी को झटका दिया। कोहली एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

 

01:30 PM, 19-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: छह ओवर में इंग्लैंड की सधी शुरुआत, बिना विकेट गंवाए बनाए 37 रन; डकेट-बेथेल क्रीज पर

Live Cricket Score, India vs England (IND vs ENG) 3rd ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। यानी जो टीम ये मैच जीतेगी वो इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button