IND vs AFG Live Score: हशमतुल्लाह और रहमानुल्लाह के बीच पनप रही साझेदारी, अफगानिस्तान का स्कोर 60 के पार
06:15 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका
अफगानिस्तान को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने हर्ष दुबे के हाथों रहमत शाह को कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब हशमतुल्लाह शाहीदी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
06:04 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: दूसरा विकेट गिरा
अफगानिस्तान को दूसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटलक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब रहमत शाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
05:56 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान को पहला झटका गुरनूर बराड़ ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल के हाथों इब्राहिम जादरान को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रहमनुल्लाह गुरबाज का साथ देने सेदिकुल्लाह अटल आए हैं।
05:49 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू
अफगानिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।
05:22 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
05:17 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं, जिनमें हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं।
05:12 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: गुरनूर और हर्ष का डेब्यू
भारत के लिए इस मुकाबले में दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। केएल राहुल ने धीमी गति के गेंदबाज हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को डेब्यू कैप थमाई।
05:02 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: धर्मशाला में बारिश रुकी
धर्मशाला में बारिश रुक गई है। कवर्स को मैदान से हटाया जा रहा है। 5:15 बजे टॉस होगा जबकि 5:45 बजे मुकाबला शुरू होगा। बारिश के कारण समय बर्बाद हुआ है, जिसकी वजह से ओवर्स में कटौती की गई है। अब यह मैच 25 ओवर का होगा।
03:56 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: मैच का इंतजार जारी
धर्मशाला में अभी भी बारिश हो रही है और मौसम में सुधार नहीं हुआ है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच में टॉस तक नहीं हो सका है और मैच का इंतजार अभी भी जारी है।
03:06 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: क्या है कट ऑफ टाइम
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होना था, लेकिन करीब दो घंटे बाद भी मैच में टॉस तक नहीं हो सका है। इतना तय है कि मैच होता है तो पूरे 50 ओवर का नहीं हो सकेगा। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम शाम 6:32 है।
Source link












