विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रसंगवश: परचम फहराती बेटियों का नामांकन में पिछड़ना | Niti Aayog Report On School Girls In Chhattisgarh

नीति आयोग की शिक्षा को लेकर जारी रिपोर्ट में बेटियों के प्राइमरी स्कूल से हायर सेकंडरी स्कूल तक के जो तथ्य सामने आए हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं। इस रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि बेटियों को शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में प्राइमरी स्कूल में उनका सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। प्राइमरी लेवल पर 2024-25 में देश में लड़कियों का नामांकन का राष्ट्रीय औसत जहां 92.3 प्रतिशत था, वहीं छत्तीसगढ़ में यह उससे कम था यानी 89.9 प्रतिशत था। इसी तरह के आंकड़े हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के भी हैं। हाईस्कूल स्तर पर भी छत्तीसगढ़ निचले पायदान पर है, तो हायर सेकंडरी स्तर पर भी स्थिति चिंताजनक है। यह हम नहीं, रिपोर्ट कह रही है। जहां एक ओर विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेटियां परचम फहरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर यह तस्वीर भी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button