बेटे की हत्या मामले में पिता को अजीवन कारावास: रायगढ़ में दूसरी शादी करने की बात पर हुआ था विवाद, न्यायालय ने सुनाई सजा – Raigarh News
हत्या के मामले में आरोपी को अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दूसरी शादी की बात पर उपजे विवाद में पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर प्रकरण न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपी पिता को हत्या की मामले में दोषी ठहराते हुए अपर सत्र न्यायाधीश ने अजीवन काराव
.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना धरमजयगढ़ अन्तर्गत चैकी रैरूमा खुर्द में गोंदा बाई मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19 जुलाई एवं 20 जुलाई 2019 की दरमियानी रात लगभग एक बजे आरोपी रतिराम मांझी अपने पुत्र को दूसरा विवाह करूंगा कह रहा था।
जिसे उसका पुत्र दूसरा विवाह करने से मना करता था। इसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद बढ़ गया और दोनों लड़ते झगड़ते घर से बाहर गांव के हुड़ार झोरखा तरफ चले गए।
कुछ देर बाद रतिराम घर आया और अपनी बहू गोंदा बाई के पास आकर बोला कि गोपाल को हुडार झोरखा के पास बहुत मार दिया हूं और रतिराम घर से निकल कर भाग गया।
इसके बाद गोंदा बाई अपने चाचा ससुर अनिल मांझी के साथ जाकर घटना स्थल में देखी तो गोपाल मांझी बेहोश पड़ा था। उसके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे और खून से लथपथ था।
आहत गोपाल मांझी को एम्बुलेंस से पत्थलगांव अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना पत्थलगांव में गोंदा बाई के द्वारा दी गई।
उक्त सूचना के आधार पर थाना पत्थलगांव में मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई तथा मामला धरमजयगढ़ थाना के क्षेत्र का होने से प्रकरण की डायरी धरमजयगढ़ थाना को भेजी गई।
साक्षियों के बयान दर्ज किए गए प्रकरण में चौकी प्रभारी धनीराम राठौर ने सूक्ष्मता के साथ मामले की विवेचना की सभी साक्षियों के कथन दर्ज करने के बाद आरोपी रतिराम माझी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 302 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत चालान तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा न्यायधीश अभिषेक शर्मा ने सभी साक्षियों का परीक्षण प्रति परीक्षण के बाद उभय पक्ष के विद्वान अधिवक्ता गण के तर्क सूनने के बाद अभियुक्त रतिराम मांझी को गोपाल मांझी की हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
अर्थदंड से भी दंडित किया गया साथ ही 1 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। इसके अलावा न्यायालय ने मृतक के विधिक वारिसानों को 1 लाख रुपए क्षति पूर्ति राशि विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से दिलाए जाने की अनुशंसा की है। प्रकरण में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।
Source link












