विज्ञापन दें / सहयोग करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पशु तस्करी: 37 मवेशी के साथ 4 तस्कर पकड़ाए; उड़ीसा के बूचड़खाने ले जाने की प्लानिंग थी – sarangarh News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। ग्राम मिरचिद के नदी किनारे कुछ लोग मवेशियों को इकट्ठा कर रहे थे। आरोपियों ने इन्हें झारसुगुड़ा के बूचड़खाने ले जाने की योजना बनाई थी। लेकिन आरोपी पकड़ा गए।

.

मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना 30 मई की है। पुलिस ने घटना के 14 दिन बाद 37 मवेशियों और 3 बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के मुताबिक, सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फिर 14 दिनों के बाद हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नगरदा निवासी खेमचंद यादव (28), परसाडीह निवासी टेकराम जाटवर (28), राहौद निवासी भट्ठे उर्फ शिवरात्रि चंदेल (42) और धरदाई निवासी रमेश यादव (50) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में मिरचिद निवासी राजकुमार साहू और गंतुला निवासी बुदरु यादव भी शामिल हैं। ये दोनों आरोपी अभी फरार हैं। गिरोह का काम आसपास के गांवों से मवेशियों को खरीदकर एक जगह इकट्ठा करना था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button