सारंगढ़ में चाकू से शख्स का गला रेता, हालत गंभीर: पान की दुकान पर युवक ने किया हमला; हिरासत में आरोपी – sarangarh News
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नवरंगपुर की है। नवरंगपुर निवासी लखन बारेठ (40) गांव के बाजार में स्थित एक पान की दुकान पर गए थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला
.
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल लखन को परिजनों ने सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल का सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।
Source link
Follow Us












