ग्रामीण अंचल में ‘सोनम-राजा’ पार्ट 2! शादी के 14 दिन बाद प्रेमी संग भागी नवविवाहिता, थाने पहुंचकर कही ये बात, मचा हड़कंप | ‘Sonam-Raja’ Part 2! Newlywed bride runs away with her lover after marriage
इधर शादी कर लाए परिवार पर मानो पहाड़ टूट गया हो, भारी भरकम खर्च करने के बाद युवक की शादी में हुए खर्च से परिवार ठीक से संभला भी नहीं था कि महिला घर छोड़कर अपने आशिक संग भाग खड़ी हुई। मामला जोराडोल एवं इंद्रकालो कापू पंचायत का है, जोराडोल के रहने वाले युवक के साथ इंद्रकालो की रहने वाली महिला का महज दो सप्ताह पूर्व ही पूरे रिति – रिवाज के साथ विवाह हुआ था, परंतु शायद यह विवाह युवती की रजामंदी से नहीं कराया गयी। यही कारण बना की वह दो सप्ताह के भितर ही अपने पति को छोड़कर अपने आशिक के साथ रहने फरार हो गई।
छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाला लव जिहाद! 9 साल तक किया शारीरिक शोषण, 3 बार करवाया गर्भपात, फिर… बादशाह ने किया ये कांड
इस मामले में पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। युवक-युवती बालिग होने के कारण पुलिस भी इस मामले मे कोई हस्तक्षेप नहीं कर पा रही। इधर दोनों ही तरफ के समाज काफी उलझन में फंसे हुए है। थकहार कर युवक के परिजनों की ओर से अब शादी में होेने वाले खर्च की भरपाई वधु पक्ष को करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, ऐसे में यह मामला और अधिक उलझता जा रहा है, अब आगे देखना होगा की पुलिस तक पहुंचे इस मामले मे पुलिस किस तरह दोनो परिवार के बीच आपसी रजामंदी बना सकती है।
Source link













