विज्ञापन दें / सहयोग करें

रामानुजगंज में युवक ने की आत्महत्या: घर में फांसी लगाकर दी जान, कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी – Balrampur (Ramanujganj) News



रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान वार्ड निवासी कृष्णा कश्यप के रूप में हुई है। यह घटना बीती रात उनके घर में हुई। परिजनों के अनुसार, आनंद ने रात में परिवार के साथ भोजन किया था। भोजन के बाद वह मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वह सोने चला गया था। देर रात लगभग 12 बजे जब परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और आगे की जांच जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button