विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में रामसागरपारा के होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी: दुकान के पीछे तरफ से शटर में गेप बनाकर घुसा चोर, आलमारी से 2.45 लाख कैश पार – Raipur News


यह पूरा आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। 

रायपुर में रामसागर पारा के एक होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हुई है। चोर दुकान में पीछे की तरफ से शटर में गेप बनाकर भीतर घुसा। फिर उसने आलमारी में रखें 2.45 लाख रुपए कैश चोरी कर लिए। यह पूरा आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

.

गुरु दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर का रहने वाला है। उसकी रामसागरपारा में पंजाब ऑयल मिल गली में इलेक्ट्रिक सामान की होलसेल दुकान है। दुकान रोज सुबह 11 बजे खुलती और रात 9 बजे बंद होती है। 30 सितंबर की सुबह 11 बजे जब दुकान मालिक और उनके कर्मचारी दुकान के भीतर गए तो केबिन का सामान बिखरा हुआ था।

शटर को रॉड से उठाकर घुसा चोर

दुकान में रखे आलमारी का लॉकर भी खुला था। चोर ने लॉकर में रखें 2 लाख 45 हजार रुपए पार कर लिए थे। चोर दुकान के भीतर पीछे की तरफ का शटर को रॉड से उठाकर घुसा था। इस मामले में व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button