विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या: नशे में विवाद के बाद आरोपियों ने किया हमला, मौत, पुलिस जांच में जुटी – Raipur News



रायपुर के समता कॉलोनी के हाथी चौक पटरी के पास गुरुवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मृतक उस समय नशे की हालत में था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान दुर्गेश साहू के रूप में हुई है और वो गुढ़ियारी का रहने वाला है। यह मामला आजाद थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है मामला जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। दुर्गेश साहू नशे में था। दुर्गेश हाथी चौक पटरी के पास पहुंचा तो वहां उसकी बदमाशों के साथ बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने चाकू निकालकर दुर्गेश पर हमला कर दिया। इस हमले में दुर्गेश बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर ​दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button