विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में UP के 2 मजदूर जिंदा जले: खाना बनाते समय कंटेनर में लगी आग, हड्डियां भी गली; भारतमाला प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे – Chhattisgarh News

रायपुर के अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट में काम के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। इसमें काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दो मजदूर जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान कंटेनर के अंदर आग भड़क गई। जिसकी चपेट में मजदूर आ गए। आग इतनी भयानक थी कि

.

नवा रायपुर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे के आसपास हुआ है। भारत माला परियोजना के अंतर्गत शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं।

इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के करीब कंटेनरों में रहते हैं। इस दौरान एक कंटेनर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। जिससे कंटेनर के भीतर 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए। एक मजदूर ने जैसे तैसे बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों के शरीर की कई हड्डियां गल गई।

तेज आग में हड्डी तक गल गई

जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक मजदूर अमरोहा उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। इनमें से एक का नाम परमान अली पिता महबूब अली (25 साल) और दूसरे मृतक मजदूर का नाम शदाब अली पिता जाहिद अली (22 साल) है।

कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। परमान और शदाब भी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डी भी गल गई। आग बुझाने के बाद हड्डी जमीन पर पड़ी दिखाई दी।

घटना के बाद आसपास बड़ी संख्या में मजदूर जुट गए।

बारिश की आशंका में भीतर बना रहे थे खाना

ASP शुक्ला ने बताया कि सामान्य तौर पर मजदूर कंटेनर के बाहर खाना बनाते थे। पूछताछ में पता चला कि बारिश की आशंका को देखते हुए सिलेंडर को कंटेनर के अंदर ले जाकर खाना बनाया गया। इसी बीच आग लग गई। जिससे चारों तरफ धुआं भी भर गया।

हालांकि हादसे में सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। इसके अलावा कंटेनर के अंदर करीब 10 मजदूरों के बिस्तर लगे हुए थे। ये बिस्तर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग में कंट्रोल पा लिया है। फिलहाल मजदूरों के परिजनों को कंपनी के माध्यम से जानकारी दी गई है।

इस मामले में पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद मजदूरों के अवशेष परिजनों को सौंपेगी। इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button