विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में चीतल का बच्चा झुंड से बिछड़ा: वन विभाग ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित इंदिरा विहार के जंगल में छोड़ा गया – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पानी की तलाश में चीतल का झुंड तालाब के पास पहुंचा था। जहां कुत्तों ने झुंड पर हमला कर दिया। ऐसे मंे चीतल का झुंड वहां से भाग गया, लेकिन एक चीतल का शावक अपने झुंड से बिछड़ गया। जब इसकी जानकारी वन अमला को लगी, तो मौके पर पहुंचकर तत्काल उसका रेस्क्यू किया और सुरक्षित इंदिरा विहार के जंगल में छोड़ा गया। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे बोइरदादर के जंगल से चीतल का झुंड पानी पीने के लिए कृषि विश्वविद्यालय के पास तालाब में पहुंचा था। झुंड में चीतल का शावक भी था। कुत्तों के दौड़ाने से बड़े चीतल तो भाग निकले थे, लेकिन शावक पीछे रह गया। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने जब उसे देखा तो तत्काल इसकी सूचना वन अमला को दी गई। ऐसे में वनकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह चीतल के शावक का रेस्क्यू किया।
शावक को झुंड के करीब छोड़ा गया
इसके बाद उसे इंदिरा विहार में लाया गया। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। शावक के पूरी तरह स्वास्थ्य होने पर चीतल के झुंड के करीब इंदिरा विहार के जंगल में उसे सुरक्षित ढंग से छोड़ा गया। ऐसे में चीतल का शावक भी दौड़ते हुए आगे चले गया।
पूरी तरह निगरानी की जा रही
इस संबंध में रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि सुबह गश्त कर रहे वनकर्मियों को घटना की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर जाकर चीतल शावक का रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। गर्मी में अक्सर वन्यप्राणी पानी की तलाश में जंगल से निकलकर जल स्त्रोतों के करीब पहुंच जाते हैं। ऐसे स्थानों पर पूरी तरह से निगरानी की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button