विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में कंपनी के मैनेजर की हाथ-मुक्को से पिटाई: मारपीट का VIDEO आया सामने, ठेका में काम को लेकर हुआ विवाद, FIR दर्ज – Raigarh News

मारपीट के दौरान किसी ने अपने मोबाईल से घटना का VIDEO बनाया, जो अब सामने आया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में थेजो इंजिनियरिंग लिमिटेड कंपनी के मैनेजर की 3 से अधिक लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब सामने आया है। जिसमें कुछ लोग हाथ-मुक्को से पिटाई करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ बीच-बचाव कर रहे हैं। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र

.

मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा वाटिका में रहने वालो विनोद अंबुले 36 साल बिंजकोट स्थित शारदा एनर्जी कंपनी में थेजो इंजिनियरिंग लिमिटेड में मैनेजर के पद पर पदस्थ है।

जहां गुरूवार की शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे कपंनी में काम करने के बाद वापस अपने घर जाने के लिए निकला था। तभी शारदा एनर्जी कंपनी के गेट के सामने पहुंचा था कि उसी समय ग्राम बिंजकोट दर्रामुड़ा के रहने वाले मुकेश पटेल, श्याम कुमार सिदार, यशवंत डनसेना अपने अन्य साथियों के साथ आए।

इसके बाद बाहरी लोगों को ठेका दिए हो गांव वालों को ठेका नहीं दिए हो कहकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए विनोद अंबुले की हाथ-मुक्कों से पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर, कान, हाथ और पैर में चोट पहुंची है।

मैनेजर की 3 से अधिक लोगों हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज घटना को देखते हुए उसके साथी हेमंत बरैठ, जानकी राव, मनोज व अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button