विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में तेज रफ्तार कैंपर स्वागत द्वार से टकराई: 2 की मौत, 2 घायल, घरघोड़ा की ओर आते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग कैंपर वाहन में सवार होकर घरघोड़ा की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन गांव के बाहर बने स्वागत द्वार से टकरा गई। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र पांडे (45) ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे। तमनार क्षेत्र में काम होने के कारण वे गुरुवार देर शाम रोहित कश्यप (35), जितेन्द्र सिंह (56) और विपिन सिंह (38) के साथ कैंपर वाहन में घरघोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झरियापाली और देवगढ़ के बीच तेज रफ्तार वाहन स्वागत द्वार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्येंद्र पांडे और वाहन चालक रोहित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेन्द्र सिंह और विपिन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घरघोड़ा थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि कैंपर वाहन के स्वागत द्वार से टकराने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों का ट्रांसपोर्ट का काम इस क्षेत्र में चल रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button