विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में युवती के बाल खींचकर छेड़छाड़: रात में राशन लेने गई थी, विरोध करने पर विवाद किया, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवती रात के समय राशन लेने के लिए गई थी। तभी दो युवकों ने उसके बाल खींचकर बूरी नियत से छेड़छाड़ किया। जिसके बाद युवती ने मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय युवती रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर सेल्स गर्ल का काम करती है। जिसने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में देवांगन धर्मशाला के पास रात लगभग 10 बजे राशन लेने के लिए रुकी, तभी बाटली खान अपने साथी प्रशांत सोनी के साथ वहां आया और युवती को घूरते हुए उसके बाल खींचे। इसके बाद बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगे। ऐसे में युवती ने इसका विरोध किया, तब दोनों युवकों ने विवाद करते हुए बहस की। विवाद को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव किया। ऐसे में दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई
घटना के बाद युवती अस्वस्थ होने के कारण अपने गांव चली गई और रायगढ़ लौटने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर उनकी तालाश शुरू की। जहां आरोपी प्रशांत सोनी 24 साल निवासी चांदनी चैक को उसके घर से गिरफ्तार किया।
फरार आरोपी की तालाश जारी
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी बाटली खान के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। वहीं उसका साथी बाटली खान फरार हो गया। जिसकी तालाश करते हुए मामले मंे आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button