विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में निगम ने नदी में उतारे पोकलेन मशीन: बरसात से पहले केलो नदी की साफ-सफाई, सप्ताह भर से चल रहा काम – Raigarh News

नालो की सफाई के बाद केलो नदी की सफाई शुरू की गई है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बरसात से पहले नाली-नालों की सफाई की जा रही थी। वहीं ऐसा पहली बार हो रहा है कि केलो नदी की सफाई भी शुरू की गई है और इसके लिए नगर निगम द्वारा नदी में पोकलेन मशीन के सहारे मिट्टी व कचरा को निकाला जा रहा है।

.

मानसून के आने से पहले नगर निगम ने शहर के सभी छोटे बड़े नालों की सफाई शुरू की। अब पिछले करीब सप्ताह भर से केलो नदी की सफाई की जा रही है।

जहां यह सफाई कार्य वर्तमान में राजा महल से कयाघाट पुल तक पॉकलेन मशीन के माध्यम से किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा पहली बार इतने बड़े स्तर पर नदी की गहराई और बहाव को सुचारु बनाए रखने के लिए सफाई काम किया जा रहा है। वर्षों से केलो नदी के किनारे जमे मलबे को हटाकर व्यवस्थित किया जा रहा है।

नदी में पोकलेन मशीन के माध्यम से मिट्टी को निकाला जा रहा और कचरा को हटा रहे

20 कर्मचारी भी कचरा हटा रहे बताया जा रहा है कि नदी की सफाई के लिए 5 पोकलेन व 15-20 कर्मचारी सफाई काम में लगे हुए हैं। बांजिनपाली से समलाई घाट तक की सफाई की जानी है।

कई बार नदी के बीच में मिट्टी पानी के बहाव से आकर जमा हो जाता है, फिर उसमें कचरा भी फंसने लगता है। जिसे हटाया जा रहा है। ताकि बरसात के समय कोई समस्या न आए।

पहली बार इस तरह से सफाई नगर निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर केलो नदी की सफाई हो रही है। यह अभियान शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए किया जा रहा है।

पिछले करीब सप्ताह भर से सफाई जारी है। साथ ही लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा कि नदी में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं डाले। ताकि नदी में कचरे का जमाव न हो। बरसात से पहले नदी की सफाई कर ली जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button