विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रसंगवश : क्या सड़कें सुधरवाने के लिए भी अब कोर्ट को ही आगे आना होगा..!

अब सवाल यह उठता है कि क्या माननीय न्यायालयों को ही सड़कें सुधरवाने, नाली बनवाने या अन्य ऐसे कार्यों के लिए आगे आना होगा, जो सरकार का है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सड़कों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। सड़कों पर बड़ेबड़े गड्ढे हैं, जो जानलेवा हो चले हैं। बारिश के मौसम में ये बेहद ही खतरनाक हो गए हैं। खराब सड़कों की वजह से प्रदेश में रोजाना हादसे हो रहे हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। सरकार है कि इन खराब सड़कों को ठीक करने के नाम पर राशि जारी कर देती है… समय-सीमा तय कर देती है बस। सड़कें गुणवत्तापूर्ण बने, उनका रखरखाव नियमित हो और अगर ऐसा नहीं होता है तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि सवाल लोगों के जीवन का जो है। -अनुपम राजीव राजवैद्य anupam.rajiv@epatrika.com


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button