विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में राजमिस्त्री ने जहर खाकर दी जान: बेटे ने कहा- बढ़िया कमाते खाते थे, कोई परेशानी नहीं थी; जांच में जुटी पुलिस – Korba News

कोरबा जिले में जहर खाने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। हुकरा गांव में राम राणा (60 साल) खेती किसानी भी करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक थी। उन्होंने कभी किसी परेशानी की बात नहीं की थी। बावजूद इसके उन्होंने जान दे दी।

.

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 3 जून को राम राणा के कमरे से फिनाइल की दुर्गंध आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो राम राणा बेहोश पड़े थे। परिवार तुरंत उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

दो भाइयों का परिवार साथ रहता था

कार्तिक ने बताया कि उनके पिता रोज काम पर जाते थे। वे राजमिस्त्री का काम करने के साथ खेती भी करते थे। दो भाइयों का परिवार एक साथ खुशी-खुशी रहता था। घटना वाले दिन कार्तिक और मृतक की पत्नी शाम 5 बजे काम से घर लौटे। कार्तिक की मां आंगन में काम कर रही थी। जिसके बाद घटना की जानकारी लगी।

किन कारणों से जहर खाया, होगी जांच

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मेडिकल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। राम राणा ने किन परिस्थितियों में जहर खाया, इसकी जांच की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button