जशपुर में गौमांस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार: ग्राहक की तलाश कर रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; बिना नंबर की बाइक भी जब्त – Jashpur News
छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई की है। करडेगा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 11 किलो गौमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
.
पकड़े गए आरोपियों में कुनकुरी के जोकारी गांव का देव कुमार राम (37) और करडेगा के ढोढिआरा गांव का गोविंद राम (26) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से गौमांस से भरा बैग और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपी गोड़ अम्बा पंचायत भवन के पास मांस बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे।
पशु चिकित्सक की जांच में जब्त मांस के गौवंशीय होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौमांस को बनडेगा गांव से कुनकुरी ले जा रहे थे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सतर्कता और पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी। एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद इसी सख्ती से जारी रहेगा।
Source link













