छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में बौराया ‘लोनर हाथी’: तोड़ी अस्पताल की दीवार, चर्च परिसर में करता रहा चहलकदमी
जशपुर जिले के कुनकुरी शहर में रविवार सुबह एक लोनर हाथी घुस आया। उसने होली क्रॉस अस्पताल की बाउंड्रीवाल तोड़ दी और महागिरजा घर परिसर में विचरण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट दिनदहाड़े हाथी की मौजूदगी से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है और नागरिकों से सतर्क रहने को कहा।
Follow Us












